प्रेगनेंसी में पीरियड्स होते हैं क्या ?

प्रेगनेंसी में पीरियड्स होते हैं क्या ?

प्रेगनेंसी में पीरियड्स
प्रेगनेंसी में पीरियड्स

अक्सर कई महिलाओं को यह सवाल होता है कि क्या प्रेगनेंसी में पीरियड्स होते हैं। हालांकि ऐसी कोई भी चीज महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान नहीं होती है। पीरियड्स के दौरान कुछ गलत धारणाओं की वजह से महिलाओं को ऐसा लगता है कि वह प्रेग्नेंट होने वाली है। प्रेगनेंसी के वक्त महिलाओं को महावरी यानी पीरियड्स नहीं होते हैं। अगर आपको प्रेग्नेंसी के दौरान योनि के द्वारा रक्तस्त्राव हो रहा है तो यह पीरियड्स का लक्षण नहीं होता है।

थोड़ा सा रक्तस्राव होने से महिलाओं को ऐसा लगता है कि उन्हें पीरियड्स आ रहे हैं लेकिन यह बात साफ गलत है कि प्रेगनेंसी में पीरियड आते हैं। महिलाओं में जब पीरियड शुरू हो जाते हैं तब असुरक्षित यौन संबंध बनाने से प्रेग्नेंट होने की समस्या होती है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार के पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं। गर्भावस्था और फिर एक साथ में कभी नहीं हो सकते। एक तो आपको पीरियड्स होंगे या फिर आप प्रेग्नेंट होंगे इसमें से कोई भी एक आपको एक ही वक्त होगा।

प्रेगनेंसी में पीरियड्स होते हैं क्या ?

शुरूआती पहले 3 महीनों में महिलाओं को ब्लीडिंग हो सकते हैं। पहले 3 महीनों में ब्लीडिंग होना यह महिलाओं में कॉमन बात है। करीबन 20 से 25% महिलाओं में पहले 3 महीनों में ब्लीडिंग होने की समस्या होती है। यह ब्लीडिंग कई बार आपको महीना भर भी हो सकती हैं या फिर महीने भर से ज्यादा भी हो सकती है लेकिन इसका पीरियड से तिलमात्र संबंध नहीं होता है। यह ब्लीडिंग कहीं और कारणों के वजह से भी हो सकती है। तो आइए जानते हैं कारण :-

  • शरीर में इंप्लांटेशन ब्लीडिंग भी हो सकती है।
  • सेक्स करने के दौरान पोलिप का रगड़ जाना इसकी वजह से भी आपको ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है।
  • प्रेगनेंसी के दौरान गर्भपात करने की वजह से भी यह समस्या हो सकती है।
  • शरीर में किसी तरह का संक्रमण होने के कारण भी आपको योनि के द्वारा ब्लीडिंग हो सकती है।

अगर दूसरे तिमाही में यानी 6 महीने के बाद आपको ब्लीडिंग हो रही है तो जानते हैं इसके कारण :-

  • आपके गर्भाशय में चोट आने की वजह से आपको ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है।
  • गर्भपात करने की वजह से भी आप को रक्तस्त्राव हो सकता है।
  • गर्भाशय पर बाहर से कोई चोट लगने से आपको योनि द्वारा रक्तस्राव हो सकता है।

प्रेगनेंसी के दौरान आपको कुछ अलग-अलग कारणों की वजह से रक्त स्त्राव हो सकता है। यह रक्तस्राव का कारण कुछ सामान्य समस्या या फिर कोई गंभीर समस्या के कारण भी रक्तस्राव की समस्या हो सकती है। अगर आपको कोई गंभीर समस्या का लक्षण दिख रहा है तो जल्द ही डॉक्टर के पास जाकर उनकी सलाह लीजिये। आपको यह लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

Periods Jaldi aane Ki Tablet पीरियड जल्दी लाने की गोली

1 thought on “प्रेगनेंसी में पीरियड्स होते हैं क्या ?”

  1. सर अगर पीरियड की डेट 1 तारीख है और हमने 13 ko sex किया उसके बाद 17 को ब्लीडिग चालू हो गयी और यह 10 दिन तक चला ,दवा लेने ब्लड रुका था।
    क्या प्रेगनेंट हो सकती है?
    अल्ट्रासाउंड कराया तो उसमे हमारी 13 तारीख गिनती करने पर 3 महिने का हो रहा था। जबकि अल्ट्रासाउंड में ढाई महिने का गर्भ का कैसै दिखाया है।
    कृपया बताने की कृपा करें।

    Reply

Leave a Comment