लिंग की बदबू को कैसे हटाए ? पेनिस की स्मेल का इलाज

आज का हमारा विषय है लिंग की बदबू के ऊपर की आखिर लिंग की बदबू क्यों आती है और आती है तो उसे कैसे निकाले और किस तरीके से हम अपने लिंग को साफ सुथरा रख सकते हैं |

दोस्तों लिंग हो या योनि हो यह इंसान के शरीर का मैल निकालने का जरिया होता है , इनके मदद से शरीर में रहने वाला कचरा वह हम लिंग के जरिए निकालते हैं, या फिर सोच के जरिए निकालते हैं | तो यह दोनों ही जगह बहुत नाजुक होती है, इन्हें हमेशा साफ रखने से ही इनको गुप्त रोगों से बचा जा सकता है | शरीर में रहने वाला द्रव रूप का कचरा हम इनके जरिए पेशाब करते वक्त निकालते हैं और बाकी का कचरा हम शोच के जरिए शरीर से बाहर करते हैं | तो आज हम सिर्फ लिंग के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले है की लिंग की बदबू को कैसे हटाए ? तो आइए जानते है –

लिंग से स्मेल क्यों आती है ?

लिंग से स्मेल
लिंग से स्मेल

लिंग से बदबू आना यह आम बात है , क्योंकि हम रोजाना दिन में से 10 से 11 बार पेशाब करने जाते हैं तो उस वक्त पेशाब का द्रव्य  लिंग के भीतर रह जाता है | उसी वजह से वह बदबू करना शुरू कर देता हैं , इस बदबू को रोकने के लिए आप जब भी पेशाब करने जाओगे तो लिंग को अच्छे  पानी से धो ले ताकि पेशाब का एक कतरा भी लिंग पर ना रहे | और बहुत सारे अन्य कारण से लिंग से बदबू आने के कारण है जैसे की –

  1. अगर हम अच्छा खानपान नहीं रखते हैं, तो उस वजह से भी हमारे शरीर से भारी मात्रा में गंदगी से भरा हुआ कचरा पेशाब के जरिए से निकलता है, तो वह बहुत ज्यादा बदबू करने लगता है |
  2. अगर आप ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करते हो, तो जब आप पेशाब करते हो तो पेशाब से शराब की बू आती है | और यही वह कारण है जिससे बदबू आना शुरू होता है |
  3. कई सारे लोगों की लिंग की चमड़ी पूरी तरह हो तो वह लोगों के लिए भी बदबू आती है, लेकिन वह लोग अगर हमेशा पेशाब करने के बाद और आते समय को साबुन से हात धोए तो ऐसा करने पर किसी भी प्रकार की स्मेल नहीं आती है|
  4. अगर किसी इंसान को गुप्त रोग की छोटी-मोटी बीमारी हो उस कारण से भी बदबू आती है |
  5. लिंग पर आने वाले बाल अगर आप नियमित रूप से काटते नहीं हो, तो वहां भारी मात्रा में पसीना आता है और उस पसीने के कारण लिंग से बदबू आनी शुरू हो जाती है |
  6. जब हम शारीरिक तौर पर सेक्स करते हैं तो उसको हमारे लिंग से वीर्य निकलता है, तो उस वीर्य के कारण लिंग की बदबू आती है |
  7. कई सारे ऐसे लोग हैं जो सेक्स करने के बाद पेनिस को साफ करने का आलस करते हैं और वैसे ही सो जाते हैं |  अगर आप लिंग को साफ नहीं करते हैं, तो वह उस वीर्य के वजह से चिपचिपा हो जाता है और वहां बैक्टीरिया बढ़ने की संभावना हो जाती है और उसके कारण की बदबू आना शुरू हो जाता है |

लिंग की बदबू से क्या नुकसान हो सकता है ?

दोस्तों शरीर में अगर किसी भी अंग से बदबू आती है, तो उसका यह मतलब होता है कि उस जगह को आप अच्छी तरीके से साफ नहीं रखते हो और वहां बैक्टीरिया पैदा हो जाता है जो बदबू करता है | अगर ऐसे बैक्टीरिया को आप अपने शरीर के किसी भी अंग पर रखते हो, तो वह दिन-ब-दिन बढ़ते रहता है और आपको किसी ना किसी प्रकार की छोटी-मोटी बीमारी का शिकार बना देता है | ऐसे में यह पाया गया है कि, सबसे ज्यादा इस बैक्टीरिया की वजह से त्वचा के रोग होते हैं और अगर लिंग के बारे में कहेंगे तो लिंग हमारे शरीर का काफी नाजुक हिस्सा होता है, जिसमें किसी भी प्रकार की हड्डी नहीं होती है, केवल चर्बी के माध्यम से लिंग बना हुआ होता है |

अगर हम लिंग पर उत्पन्न होने वाले बैक्टीरिया को कभी साफ नहीं करेंगे तो आप उससे बहुत बड़ी बीमारी का शिकार बन सकती है जैसे कि लिंग का कैंसर | जी हां दोस्तों अगर आप पेनिस की अच्छे से साफ सफाई नहीं रखते हो, तो आपको कैंसर होने की संभावना उत्पन्न हो जाती है | और काफी सारे ऐसे गुप्त रोग है जो आपको धीरे-धीरे हो सकते हैं तो इसीलिए लिंग को हमेशा साफ रखना जरूरी होता है |

पेनिस की बदबू को मिटाने के टिप्स :

  • दोस्तों लिंग हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, इसीलिए उसे हमेशा साफ-सुथरा रखना हमारा कर्तव्य है | भले ही हम एक वक्त खाना ना आए लेकिन लिंग की साफ सफाई रखना जरूरी होता है, क्योंकि हमने आपको ऊपर दिए गए जानकारी में बताया है कि लिंग को साफ-सुथरा रखने पर किन किन परेशानियों का सामना आपको करना पड़ता है |
  • अगर आपको लिंग की बदबू मिटाना है तो उसे रोजाना नहाते समय अच्छे से साबुन लगा कर धो ले | जिन लोगों की लिंग की चमड़ी आगे हो जाती है, उसको पीछे करके लिंग को अच्छी तरीके से साबुन लगा कर धोये |
  • लिंग के इर्द-गिर्द आने वाले वालों को भी हमेशा साफ करते रहे जिससे उस पर बढ़ने वाला बैक्टीरिया जड़ से खत्म हो जाता है और लिंग से बदबू आना बंद हो जाता है |
  • लिंग की बदबू मिटाने के लिए आप बाजार से लिंग वाश की दवाइयां भी ला सकते हैं जो लिंग से अच्छी स्मेल आने में मदद करता है और बैक्टीरिया को मार देता है |
  • रोजाना लिंग की हल्के हाथों से मसाज करले ताकि लिंग की त्वचा तरोताजा रहे और किसी भी प्रकार के बैक्टीरिया का शिकार ना हो |
  • अगर आप अपने पार्टनर के साथ सेक्स करते हो तो सेक्स करने के बाद शरीर की अच्छी तरीके से साफ सफाई करना जरूरी होता है, क्योंकि सेक्स के दौरान हमारे शरीर से कुछ ख़राब द्रव्य निकलते हैं,  उनके कारण लिंग स्मेल करने लगता है, तो लिंग की सफाई करना जरूरी होता है |
  • बाजार में कई सारे त्वचा को साफ करने की दवाइयां मिलती है, जो आप पानी में डालकर नहाते समय इस्तेमाल कर सकते हो, तो उन चीजों का इस्तेमाल करके आप अपने लिंग को साफ सुथरा रख सकते हो और बदबू जड़ से मिटा सकते हो | लिंग के साथ-साथ आप अपने गुदा का भी खयाल रखना जरूरी होता है वहां से स्मेल आने की बहुत बड़ी संभावना होती है |
  • अगर आप अपने शरीर के इन दोनों महत्वपूर्ण हिस्सों को हमेशा साफ-सुथरा और स्वस्थ रखते हो तो आने वाले समय में आपको किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होगी |

Leave a Comment