पीरियड जल्दी लाने की टेबलेट – मेडिकल पर आसानी से मिल जाएगी

 आज हम बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात करने वाले हैं, जो की है ,पीरियड जल्दी लाने की टेबलेट के बारे में | महिलाओं के लिए मासिक धर्म एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है। लेकिन कई बार कभी-कभी शादी, पार्टी या धार्मिक कार्यक्रमों मैं जाने के दौरान अचानक आने वाली पीरियड्स से परेशानी होती है। ऐसे में बाजार में उपलब्ध पीरियड जल्दी लाने की गोलियां उन्हें बहुत काम आ सकती हैं। मार्केट में कई प्रकार की गोलियां मौजूद है उनमें प्रिमोल्यूट एन, प्रेस्टाकाइंड, इनारी जैसी गोलियां 2 से 3 दिनों में पीरियड लाने में बहुत मदद करती हैं। लेकिन इन गोलियों का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि हर महिला की बॉडी की प्रतिक्रिया करने का तरीका अलग हो सकता है। कुछ महिलाओं को तुरंत फायदा होगा, और कुछ को तो नुक़सान भी।

इन गोलियों का सही तरीके से और उचित मात्रा में सेवन करना बहुत जरूरी होता है । ज्यादा गोलियां लेने के कारण वज़न बढ़ना, मूड स्विंग, डिप्रेशन जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। गंभीर मामलों में छाती दर्द, खूनी खांसी तक की समस्याएं देखने को मिली हैं। इसलिए डॉक्टर की निगरानी में ही गोलियों का सेवन कराना सबसे सुरक्षित है। तो चलिए जान लेते हैं , कैसे हम इन्हें सावधानी पूर्वक इस्तेमाल कर सकते हैं ?

पीरियड जल्दी लाने की गोली की जानकारी : Periods Jaldi Lane Ki Goli

पीरियड जल्दी लाने के लिए गोली
पीरियड जल्दी लाने के लिए गोली

हाँ, पीरियड जल्दी लाने के लिए विभिन्न प्रकार की गोलियां मार्केट में उपलब्ध हैं। इन गोलियों के नाम कुछ इस प्रकार हैं –

  1. प्रिमोलुट एन गोली
  2. प्रेस्टाकाइंड गोली
  3. इनारी पीरियड हार्मोनल बैलेंस स्ट्रिप

यह गोलियां मासिक धर्म को 2-3 दिनों में लाने में मदद करती हैं। लेकिन हर महिला के लिए यह दवाईया याने गोलियां काम नहीं करतीं और इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसलिए इनका सेवन केवल डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। साथ ही, अनाप-शनाप गोलियों का सेवन करने से पीरियड की समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए सावधानी रखनी चाहिए।

पीरियड लाने की टेबलेट का सेवन करने से क्या होता है ? Periods Jaldi Lane Ki Tablet Lene Se Kya hota Hai ?

पीरियड लाने की टेबलेट का सेवन करने से निम्नलिखित प्रभाव पड़ते हैं:

  1. गर्भाशय पर हल्का दबाव आने से पीरियड जल्दी आने में सहायता मिलती है |
  2. आमतौर पर 2-3 दिन के भीतर ही मासिक धर्म प्रारंभ हो सकता है।
  3. कुछ महिलाओं को यह पीरियड लाने में जल्दी काम करती है तो कुछ महिलाओं को 5 से 7 दिन लग जाते हैं |
  4. टेबलेट के सेवन से पहले और बाद में थोड़ी ऐंठन महसूस हो सकती है।
  5. अत्यधिक मात्रा में लेने से मिचली, उल्टी और अन्य साइड इफेक्ट दिखने को मिल सकते हैं।

इसलिए इन टेबलेट का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना आवश्यक है और निर्धारित खुराक से ज्यादा नहीं लेना चाहिए।

पीरियड लाने की टेबलेट कौन सी है ? Periods Jaldi Lane Ki Tablet ka Naam

पीरियड लाने की टेबलेट कौन सी है
पीरियड लाने की टेबलेट कौन सी है
  1. प्रिमोलुट एन टेबलेट – यह सबसे कॉमनली इस्तेमाल होने वाली टेबलेट है। इस गोली का एक कोर्स 5 दिनों का होता है।
  2. प्रेस्टाकाइंड टेबलेट – यह भी पीरियड लाने के लिए प्रभावी दवाई मानी जाती है। इसका 3 दिनों तक का कोर्स होता है।
  3. इनारी पीरियड ओरल स्ट्रिप – यह एक नैचुरल ऑप्शन है, जिसमें कोई साइड इफेक्ट दिखाई नहीं दिया है |
  4. मेडिरॉक्स टेबलेट – यह गोली भी डॉक्टर द्वारा पीरियड लाने के लिए सलाह दी जाती है।

सभी टेबलेट के फायदे और दुष्प्रभाव अलग-अलग हो सकते हैं। इनका सही चयन व खुराक डॉक्टर ही तय करेंगे।

१) प्रिमोलुट एन टैबलेट – Primolut-N Tablet

प्रिमोलुट एन टैबलेट
प्रिमोलुट एन टैबलेट

दोस्तों, पीरियड जल्दी लाने के लिए प्रिमोलुट एन टेबलेट का सेवन करने की सलाह डॉक्टर द्वारा दी जाती है। इस दवाई के एक पैकेट में १० गोलियां आती है और रोजाना सुबह-शाम भोजन करने के बाद पानी के साथ आपको इस गोली का सेवन करना होता है। दिन में सिर्फ दो ही गोली खानी होती है और इससे ज्यादा गोली का सेवन नहीं करना होता है।

आमतौर पर, ५ दिनों में यह कोर्स पूरा हो जाने के बाद आपके पीरियड आ जाते हैं, या ५ दिन का कोर्स पूरा होने के पहले भी आपके पीरियड्स शुरू हो सकती हैं। अगर ५ दिनों का पूरा कोर्स करने के बावजूद आपको पीरियड्स नहीं आ रहे हैं; तो डॉक्टर से जाकर सलाह लेना उचित माना जाता है। अपने आप से कोर्स को बढ़ाने की कोशिश ना करें और अतिरिक्त दवाइयों का सेवन भी ना करें।

प्रिमोलुट एन एक बहुत ही जानी मानी पीरियड लाने वाली टैबलेट है। इसके बारे में विस्तार से जानकारी इस प्रकार है –

फायदे :
  1. मात्र 5 दिनों का यह कोर्स लेने से भी पीरियड ला सकती है |
  2. मासिक धर्म को नियमित करने में मदद करती है |
  3. PCOD/PCOS जैसी समस्याओं पर भी असरदार है |
इस्तेमाल का तरीका :
  • 2 गोलियां प्रतिदिन, एक सुबह एक शाम को इसका सेवन करना पड़ता है |
  • खाने के साथ पानी के साथ लें सकते है |
  • 5 दिन तक का कोर्स होता है |
नुकसान :
  • सिरदर्द, उल्टी जैसे साइड इफेक्ट होने की संभावना होती है |
  • बिना डॉक्टर की सलाह से आप इसका सेवन न करे |
ध्यान रखें :
  • प्रेस्क्रिप्शन के अनुसार ही लेना चाहिए |
  • पीरियड आने पर इसका सेवन बंद कर दें |
  • ओवरडोज नहीं करना चाहिए |

 २) प्रेस्टा काइंड टैबलेट – Prestakind 200mcg Tablet

प्रेस्टा काइंड टैबलेट
प्रेस्टा काइंड टैबलेट

दोस्तों, मैनकाइंड फार्मा कंपनी द्वारा निर्मित इस दवाई का सेवन कई महिलाओं द्वारा किया जाता है। यह एक पीरियड जल्दी लाने के टैबलेट है; जिसका सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार करना उचित माना जाता है। इस दवाई के एक पैकेट में चार गोलियां उपलब्ध होती हैं। अगर आपको अपने पीरियड जल्दी लाने हैं; तो इस दवाई का सेवन खाना खाने के बाद करना चाहिए। रात को खाना खाने के बाद दो गोली और सुबह खाना खाने के बाद दो गोली इस तरीके से इस दवाई का सेवन किया जाता है।

आमतौर पर, ३ दिन तक इस दवाई का सेवन करने पर आपके मासिक धर्म शुरू हो जाते हैं। अगर दवाई का पूरा कोर्स करने के बाद भी आपका मासिक धर्म शुरू नहीं होता है; तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इस दवाई का ओवरडोज ना ले और अतिरिक्त दवाइयों का सेवन करने से बचें।

प्रेस्टाकाइंड टैबलेट भी पीरियड लाने में प्रभावी मानी जाती है। इसके बारे में विस्तार से जानकारी निम्नलिखित है:

फायदे :
  1. सिर्फ 3 दिनों के कोर्स से पीरियड लाने में कारागीर मन गया है |
  2. डिले पीरियड की समस्या में लाभदायक मानी गयी है |
  3. PCOS, पॉलिप और अन्य गर्भाशय सम्बंधी समस्याओं को कम करती है
इस्तेमाल का तरीका :
  • रोज 2 गोलियां, एक सुबह और एक रात को |
  • खाना खाने के बाद ही लेनी चाहिए |
  • 3 दिन तक का कोर्स |
नुकसान :
  • मतली, चक्कर, थकान जैसे साइड इफेक्ट होने में सम्भावना है |
  • ओवरडोज लेना नुकसान पंहुचा सकता है |
ध्यान रखें :
  • डॉक्टर की देखरेख में ही इसका सेवन करे |
  • पीरियड आते ही बंद कर देना जरुरी है |
  • दवा के साथ शराब का सेवन न करें |

३) ईनारी पीरियड हार्मोनल बैलेंस स्ट्रिप – Inaari Period Oral Strips To Manage Irregular Periods

ईनारी पीरियड हार्मोनल बैलेंस स्ट्रिप
ईनारी पीरियड हार्मोनल बैलेंस स्ट्रिप

अगर आपको अपने पीरियड जल्दी लाने हैं और आपको पीरियड जल्दी लाने वाले टैबलेट से साइड इफेक्ट्स होते हैं; तो इनारी पीरियड स्ट्रिप आपके लिए एक अच्छा तरीका साबित हो सकता है। इस दवाई के एक पैकेट में ३० स्ट्रिप उपलब्ध होती हैं। आपके पीरियड जल्दी लाने के लिए आपको रोजाना एक स्ट्रिप का सेवन खाना खाने के बाद करना होता है।

ईनारी पीरियड हार्मोनल बैलेंस स्ट्रिप एक नेचुरल तरीके से पीरियड लाने में मदद करती है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:

फायदे :
  1. प्राकृतिक तौर पर पीरियड लाती है |
  2. हार्मोन बैलेंस बनाए रखती है |
  3. कोई साइड इफेक्ट नहीं देखा गया है |
इस्तेमाल का तरीका :
  • रोज 1 स्ट्रिप लेना चाहिए |
  • खाना खाने के बाद ही इसका सेवन करे |
  • जब तक पीरियड न आ जाए तब तक लेते रहें |
नुकसान :
  • वैसे देखा जाए तो, इसके कोई दुष्प्रभाव देखे नहीं गए |
ध्यान रखें :
  • ओवरडोज न करें |
  • एक्सपायरी तिथि चेक करें |
  • प्रेग्नेंट महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए |

यह स्ट्रिप काफी सुरक्षित तरीका है, पीरियड लाने के लिए ।

पीरियड लाने के टेबलेट का सेवन करने की विधि : Periods ane Ke Tablet Ko Kaise Le ?

पीरियड लाने के टेबलेट का सेवन
पीरियड लाने के टेबलेट का सेवन

पीरियड लाने के टेबलेट का सही तरीके से सेवन करना बहुत ज़रूरी है। इसे इस प्रकार से लेना चाहिए:

  1. डॉक्टर की सलाह से ही लें – सबसे पहले अपने डॉक्टर को अपनी समस्या बताएं और उनसे सलाह लेकर उचित गोली लें।
  2. निर्धारित खुराक का पालन करें – टेबलेट के पैकेट पर या डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक का पालन करें।
  3. खाने के साथ लें – टेबलेट को भोजन के साथ ही लें। खाली पेट न लें।
  4. ओवरडोज से बचें – हर महिला की शारीरिक प्रतिक्रिया अलग है, इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह ओवरडोज न करें।
  5. पीरियड आने तक जारी रखें – जैसे ही पीरियड शुरू हो जाए, टेबलेट को बंद कर देना चाहिए और कोर्स पूरा न करें ।

पीरियड जल्दी लाने की मेडिसिन से कितने दिन में पीरियड आते हैं ? Periods Ane Ki MEdicine se Kitne Din Me Period Hoga ?

पीरियड जल्दी लाने वाली दवाओं से मासिक धर्म कब आता है, इसके लिए कोई निश्चित समय सीमा नहीं है। यह निचे दी गयी बातों पर निर्भर करता है:

  1. दवा का प्रकार – अलग-अलग दवाओं में पीरियड लाने में लगने वाला समय भिन्न होता है। जैसे कि प्रिमोलुट एन 5 दिनों में लाता है तो प्रेस्टाकाइंड 3 दिन में।
  2. महिला की उम्र व स्वास्थ्य – एक स्वस्थ 20 वर्षीय महिला में दवा का असर जल्दी दिखेगा बनिस्बत एक 40 वर्षीय मोटापे वाली महिला की।
  3. हार्मोनल प्रोफाइल – प्रत्येक व्यक्ति का हार्मोनल स्तर अलग अलग होता है, जो इसके प्रतिक्रिया को प्रभावित करता है।

सामान्यतः 2 से 5 दिनों के बीच में अधिकांश महिलाओं में पीरियड आ जाता है।

२ से ३ दिन में पीरियड्स लाने के लिए क्या करें ? 2 se 3 Dino Me Periods Lane Ke Liye ?

२ से ३ दिन में पीरियड्स लाने के लिए
२ से ३ दिन में पीरियड्स लाने के लिए

बिना दवाई के घरेलू तरीके से 2 से 3 दिन में पीरियड्स लाने के लिए निचे दिए उपाय किए जा सकते हैं:

  1. अदरक का सेवन करें – अदरक की चाय या सूप बनाकर पीने से पीरियड्स तेजी से आ सकते हैं।
  2. गर्म पानी का सेवन बढ़ाएं – दिनभर में कम से कम 2-3 लीटर गर्म पानी पीना चाहिए। यह रक्तसंचार बढ़ाता है।
  3. व्यायाम करें – 30 मिनट की लगातार वॉक या दौड़ भी पीरियड्स को तेज कर सकती है।
  4. गर्म सूप-पानी का सेवन करें – इससे भी पेट गर्म होता है और पीरियड जल्दी आता है।
  5. तनाव और चिंता से बचें  – यह मासिक चक्र को विलंबित कर सकता है।

इन घरेलू उपायों से 2 से 3 दिनों में आराम से पीरियड लाया जा सकता है।

घरेलू उपायों के तौर पर अदरक, दालचीनी, अनानास और साबूत या खड़ा धनिया पीरियड्स लाने में मददगार साबित हो सकते हैं। जानते है इसके बारे में  –

  • अदरक – अदरक को गर्म पानी के साथ पीने से या खाने में इस्तेमाल करने से पीरियड तेजी से आता है।
  • दालचीनी – दालचीनी में गर्म गुण होते हैं जो रजोनिवृत्ति को प्रेरित करते हैं।
  • अनानास – अनानास में ब्रोमेलेन नामक एंजाइम होता है जो पीरियड लाने में मदतगार साबित हुआ है ।
  • साबूत/खड़ा धनिया – इनमें इस्ट्रोजन होता है जो पीरियड को रेगुलर करने में मदद करता है।

इन सभी को मिलाकर या अलग-अलग उपयोग किया जा सकता है।

पीरियड जल्दी लाने की पतंजलि दवाई : Period Lane Ki Patanjali Dawai

पीरियड जल्दी लाने की पतंजलि दवाई
पीरियड जल्दी लाने की पतंजलि दवाई

पतंजलि आयुर्वेदिक दवाओं का एक प्रमुख ब्रांड है। पीरियड जल्दी लाने के लिए पतंजलि निम्नलिखित दवाइयां उपलब्ध कराता है:

  1. दिव्य रज प्रवर्तनी वटी – यह वटी मासिक धर्म संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।
  2. दिव्य अशोकारिष्ट – यह अरिष्ट पीरियड लाने और अनियमित मासिक धर्म को नियमित करने में सहायक है।
  3. दिव्य स्त्री रसायन वटी – मासिक चक्र संबंधी समस्याओं के इलाज हेतु यह वटी लाभदायक मानी जाती है।

इन सभी का सेवन आयुर्वेदिक चिकित्सक की देखरेख में करना चाहिए। ये दवाएं आमतौर पर सुरक्षित होती हैं और ज्यादा साइड इफेक्ट नहीं देती।

१) दिव्य रज प्रवर्तनी वटी –  Patanjali Divya Raj Pravartini Vati

दिव्य रज प्रवर्तनी वटी
दिव्य रज प्रवर्तनी वटी

दिव्य रज प्रवर्तनी वटी पतंजलि की एक लोकप्रिय आयुर्वेदिक दवा है जो मासिक धर्म संबंधी समस्याओं में लाभदायक मानी जाती है। इसके सेवन का तरीका इस प्रकार है:

कब और कैसे लें:
  • चिकित्सक की सलाह पर रोजाना दो बार लें
  • भोजन के बाद पानी या दूध के साथ लें
  • एक बार में 2 वटी लेनी चाहिए
फायदे : 
  • अनियमित मासिक धर्म को नियमित करती है
  • मासिक दर्द और कठिनाई कम करती है
  • रजोनिवृत्ति के लक्षणों में राहत देती है
नुकसान:
  • अतिरिक्त खुराक लेने से दुष्प्रभाव हो सकते हैं
  • गर्भवती महिलाओं को नहीं लेनी चाहिए
  • बिना सलाह के लम्बे समय तक नहीं लेनी चाहिए

२) दिव्य अशोकारिष्ट –

दिव्य अशोकारिष्ट
दिव्य अशोकारिष्ट

दिव्य अशोकारिष्ट पतंजलि की एक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक दवा है। इसके सही तरीके से सेवन व फायदों के बारे में जानकारी इस प्रकार है:

कब और कैसे लें:
  • चिकित्सक से परामर्श कर लें
  • रोजाना दो बार एक चम्मच अरिष्ट लें
  • खाने के साथ उबले पानी के साथ लें
फायदे:
  • मासिक धर्म को नियमित बनाता है
  • पीरियड्स में दर्द व कम रक्तस्राव को कम करता है
  • पीसीओएस जैसी समस्या में राहत प्रदान करता है
नुकसान:
  • गर्भवती महिलाओं के लिए उपयुक्त नहीं
  • ज्यादा मात्रा में लेने से दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

३) दिव्य स्त्री रसायन वटी –

दिव्य स्त्री रसायन वटी
दिव्य स्त्री रसायन वटी

दिव्य स्त्री रसायन वटी महिलाओं के लिए एक उत्कृष्ट आयुर्वेदिक उत्पाद है। इसके सही तरीके से सेवन व लाभों के बारे में जानकारी :

कब और कैसे लें:
  • चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें |
  • दिन में दो बार खाने के बाद लेनी चाहिए |
  • 2 वटी एक साथ लें पानी या दूध के साथ |
फायदे:
  • मासिक धर्म को नियमित बनाने में मददगार |
  • मासिक कष्ट एवं ऐंठन कम करती है |
  • प्रजनन क्षमता को बढ़ाती है |
नुकसान:
  • गर्भवती महिलाओं के लिए ठीक नहीं
  • 15 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों को न लेनी चाहिए
  • बिना सलाह अधिक मात्रा न लें

रुका हुआ पीरियड लाने की टेबलेट का ज्यादा सेवन करने के नुकसान : Ruka Hua Period Lane Ki Goli Lene Se Nuksan

रुका हुआ पीरियड लाने के लिए टेबलेट का अधिक मात्रा में या लम्बे समय तक सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसके संभावित नुकसान इस प्रकार हैं:

  1. हार्मोनल असंतुलन – अत्यधिक मात्रा में हार्मोन लेने से शरीर का नैसर्गिक हार्मोन संतुलन बिगड़ सकता है।
  2. अनियमित पीरियड्स – टेबलेट की लत लगने से बाद में पीरियड्स और भी अनियमित हो सकते हैं।
  3. वज़न बढ़ना/घटना – अकसर वजन में अचानक वृद्धि या कमी देखी गई है।
  4. मूड स्विंग – मूड में तेज़ उतार-चढ़ाव और डिप्रेशन भी हो सकता है।
  5. दर्द व सूजन – स्तनों में दर्द, पेट में क्रैम्पिंग जैसी समस्याएं।

इसलिए डॉक्टर से परामर्श जरूरी है। बिना सलाह गोलियों का सेवन ख़तरनाक साबित हो सकता है।

Leave a Comment