पीरियड्स में दर्द कम करने के घरेलू नुस्खे

पीरियड्स में दर्द कम करने के घरेलू नुस्खे

पीरियड्स में दर्द कम करने के घरेलू नुस्खे
पीरियड्स में दर्द कम करने के घरेलू नुस्खे

महिलाओं को पीरियड आना यह एक नॉर्मल बात है। अक्सर कई लड़कियां सोचती है कि उन्हें पीरियड्स क्यों आते हैं और दर्द क्यों होता है। तो आइए जानते हैं महिलाओं को पीरियड आना यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिस में महिलाओं के गर्भ का अस्तर फेलने लगता है और उसमें से खून घर्भ के अस्तर से होकर योनि के मार्ग से बाहर निकलता है। यह प्रक्रिया थोड़ी दर्द कारक होती है।

पीरियड्स की समस्या महिलाओं को हर महीने होती है। और यह समय उनके लिए मुश्किल भरा होता है। तो आइए इस आर्टिकल में हम आप को पीरियड में दर्द कम करने के घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिसकी आपको पीरियड्स में दर्द कम करने में मदद होगी।

 

पीरियड से होने वाली समस्या:-

  1. पीरियड आने पर सर दर्द होने लगता है।
  2. पेट के निचले हिस्से में ज्यादा दर्द होने लगता है।
  3. नींद अधिक प्रमाण में आती है।
  4. कमर में दर्द होने लगता है।
  5. शरीर में की कई खास जगह पर सूजन आने लगती है।
  6. शरीर में एनर्जी नहीं रहती है। अशक्तपणा आता है।
  7. हमारा मूड खराब रहता है। चीड़ चीड़ होती है।

पीरियड्स में दर्द क्यों होता है कारण :-

जब महिलाओं को पीरियड्स आते हैं तब उनके बॉडी में फिजिकली और इमोशनली चेंजेस होते है। इस चेंज इसकी वजह से उनके पेट के नीचे वाली जगह पर दर्द होता है।  डॉक्टर का कहना है कि यह दर्द  की वजह प्रोस्टाग्लैंडिन नाम का एक केमिकल है जो गर्भाशय के पास से निकलता है। पीरियड्स के दौरान आप को दर्द कहां होगा यह आपके शरीर पर निर्भर करता है। आपकी उम्र बढ़ने के साथ-साथ पीरियड्स की समस्या भी बंद हो जाती है।

पीरियड्स में दर्द कम करने के घरेलू नुस्खे:-

  1. पीरियड्स के दौरान गर्म पानी से नहाइए। ऐसा करने से आपकी बॉडी का टेंपरेचर बढ़ता है और गर्भाशय में से खून योनि के द्वारा आसानी से निकलता है।
  2. अगर आपको योनि की जगह सूजन आई है तो इसे 5 से 10 मिनट के लिए अच्छे से मालिश करें। मालिश के लिए नारियल तेल का उपयोग करें।
  3. एक गरम टॉवल से आज से 10 मिनट के लिए पेट के नीचे वाले हिस्से को अच्छे से सेखिए। इससे आपके शरीर में की गंदगी आसानी से निकल जाती है और आपका दर्द कम होता है।
  4. पीरियड्स के दौरान हमें बहुत दर्द होता है। हमारी एनर्जी लेवल कम हो जाती है इसलिए पीरियड्स के वक्त ज्यादा से ज्यादा पानी पिये। इससे आपके शरीर की एनर्जी लेवल मेंटेन रहती है।
  5. पीरियड्स आने के दौरान हमें आयरन और विटामिंस की बहुत जरूरत होती है। इसलिए न्यूट्रीशन को पूरा करने के लिए हरी सब्जियां,दूध, फलों का जूस इनका सेवन करें।

Leave a Comment